राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में लगातार पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगांन और बीजेपार में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में कृषकों एवं पशुपालकों को पशु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुओं का टीकाकरण एवं बधियाकरण किया गया। बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई। पशु चिकित्सा शिविर में वत्स्पालन, टीकाकरण, बधियाकरण की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पशुओं का निःशुल्क ईलाज किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को जागरूक किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर, पशु सखी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व पशुपालक उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
