राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने रेवाडीह में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर डरा-धमका कर गाली-गलौज करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हैं राजकुमार उर्फ राम कोमरे पिता भुवन कोमरे, साकिन-मिलन चौक, वार्ड नं. 22 और अभिषेक नेताम पिता राजेन्द्र नेताम, साकिन-जलतरिया पारा, रेवाडीह, उम्र-28 साल शिकायतकर्ता ने 11 नवंबर को पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने उसके दुकान के सामने उसकी बहन को अश्लील गालियां दी और हाथ में धारदार चाकू लेकर उसे डराया-धमकाया।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना लालबाग की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351 (2), 3 (5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की और उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि अश्वनी यादव, प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी, आरक्षक राकेश धु्रव और आरक्षक कमल किशोर यादव की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
