खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 7 नवंबर को पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की स्मृति में श्रुति मंडल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुरुआत में संगीत संकाय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रेजेंटेशन के माध्यम से पं. छन्नूलाल मिश्र के जीवन और संगीत साधना पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में श्री शिवम सोनी ने शास्त्रीय (ख्याल) गायन और श्री सम्राट भट्टाचार्य ने उपशास्त्रीय प्रस्तुति देकर माहौल सुरमय कर दिया। साथ में श्री दीपसुन्दर भौमिक (हारमोनियम), डॉ. शिवनारायण मौरे (तबला) और ऋषभ मिस्त्री (हारमोनियम) ने संगति की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा की सितार प्रस्तुति रही। उन्होंने राग सरस्वती में मनभावन वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबला पर उनका साथ पं. अवध सिंह ठाकुर ने दिया।
मंच संचालन सुश्री श्रुति जैन ने किया और श्रद्धा सुमन वाचन श्री मयंक बिसेन ने किया।
राज्योत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम भी कार्यक्रम में घोषित किए गए।
चित्रकला ओपन कैटेगरी में प्रथम कानन खंडेलवाल, द्वितीय पंकज नेताम, तृतीय रक्षिता मौर्य एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम गुलशन साहू, द्वितीय महेंद्र कुमार, तृतीय अंजल यादव शामिल है। कुलपति ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। संगीत, कला और स्मृति के इस संगम ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
