डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान के तहत देवकट्टा में नवीन सेवा सहकारी समिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अन्नदाता किसानों का पारंपरिक सम्मान कर खरीदी कार्य की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री जैन कुमार मेश्राम, मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपकार साहू, रेखराज वर्मा, देवकट्टा सरपंच अनिल वर्मा, रामशंकर कंवर, बुधराम साहू, रेवा वर्मा, तहसीलदार योगेंद्र शर्मा सहित सहकारी समिति के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों ने किसानों को धान खरीदी प्रक्रिया की व्यवस्थाओं से अवगत कराया और सुचारू खरीदी का भरोसा दिलाया। मौके पर उपस्थित किसानों ने नई खरीदी नीति पर संतोष जताते हुए शासन की पहल का स्वागत किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
