राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, खासकर डिजिटल अरेस्ट के मामलों को रोकने के लिए जिले के सभी बैंकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदिग्ध लेन-देन रोकने के विशेष निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने कहा कि किसी भी दबाव या धमकी में किए जा रहे लेन-देन को तुरंत रोका जाए और आवश्यक होने पर नजदीकी पुलिस को सूचित किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अक्सर डिजिटल अरेस्ट के शिकार लोग अपराधियों के निर्देश पर अज्ञात खातों में बड़ी रकम जमा या ट्रांसफर करने पहुंच जाते हैं। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को लेन-देन रोकना, कारण पूछना और ग्राहक को शांतिपूर्वक जागरूक करना अनिवार्य है।
एडवाइजरी में ग्राहकों को यह भी स्पष्ट किया गया कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से पैसे नहीं मांगती और पुलिस या सीबीआई कभी भी ट्रांसफर करने का निर्देश नहीं देती। यदि किसी ग्राहक को ऐसी कॉल मिलती है तो 1930 या नजदीकी थाना संपर्क करने की सलाह दी जाए।
साथ ही, बैंक परिसर में साइबर फ्रॉड से बचाव के पोस्टर और नोटिस अनिवार्य रूप से लगाने, और संदिग्ध धोखाधड़ी पर तत्काल लेन-देन रोककर साइबर सेल या थाने को सूचना देने की बात कही गई है।
पुलिस ने सभी बैंक कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस एडवाइजरी का पालन करते हुए ग्राहकों को सुरक्षित रखें और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
