राजनांदगांव। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जिले के किसानों को राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं से इस वर्ष भी लाभ मिल रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य, ऑनलाईन टोकन, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से धान विक्रय करना बहुत आसान हो गया है। इससे किसानों में हर्ष और उत्साह है।
राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की वास्तविक उपज की तेजी से खरीदी की जा रही है। किसान ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान का विक्रय करने धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम हरदी के किसान ओभीराम वर्मा राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में 40 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे थे। किसान ओभीराम ने बताया कि उनके पास 1 एकड़ 90 डिसमिल जमीन है। जिसमें 40 कि्ंवटल धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ से टोकन मिलने से आसानी से धान का विक्रय कर पाए हैं। शासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शितापूर्वक और सरल तरीके से किसानों का धान खरीदी हो रही है। यहां की सोसायटी में अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध है और समय पर खरीदी हो रही है। किसान ओभीराम ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहा है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है और खेती-किसानी कार्य बहुत अच्छे से चल रही है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
