राजनांदगांव। शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति से धान उपज का बेहतर मूल्य मिलने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान के किसान शंकर लाल साहू धान विक्रय करने आए थे। किसान शंकर ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ 76 डिसमिल जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। जिसकी उपज इस वर्ष बहुत अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में साढ़े 57 कि्ंवटल धान का विक्रय करने आए हैं। सोसायटी से अच्छी गुणवत्ता वाला बारदाने मिला है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान की तौलाई तेजी से हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से उनके समय की बहुत बचत हुई है। किसान शंकर लाल ने बताया कि पिछले साल भी उन्होंने समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना का अच्छा लाभ मिला था। जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला। किसान शंकर लाल ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति कि्ंवटल 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल धान खरीदी से किसानों की आर्थिक उन्नति हो रही है। किसानों को उनके वास्तविक उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। उन्होंने राज्य शासन की धान खरीदी नीति से किसानों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
