Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रभारी सचिव ने छह धान उपार्जन केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था पर जताया संतोष
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    प्रभारी सचिव ने छह धान उपार्जन केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था पर जताया संतोष

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। जिले में धान खरीदी के कार्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभारी सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने खैरागढ़ क्षेत्र के छह प्रमुख धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इन केंद्रों में जालबांधा, सलौनी, अमलीपारा, गाड़ाडीह, बाजार अतरिया और भोरमपुर कला शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में तौल प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण, नमी मापन और किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
    निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने किसानों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सभी केंद्रों में सुचारू रूप से चल रही है। तौल, गुणवत्ता परीक्षण और बोरा उपलब्धता से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। किसानों ने यह भी बताया कि केंद्रों में पारदर्शिता बनी हुई है और कर्मचारी उनका पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
    प्रभारी सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने खरीदी प्रक्रिया के दौरान समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र संचालकों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी की स्थिति को तुरंत ठीक किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि केंद्रों की लगातार निगरानी रखी जाए और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखा जाए।
    इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे और जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद थे।
    प्रभारी सचिव के इस आकस्मिक निरीक्षण से यह स्पष्ट हुआ कि जिले में धान खरीदी का कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल

    April 26, 2026

    जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला : नियमों की अनदेखी पर सभापति का तीखा प्रहार, उच्च स्तरीय जांच और निलंबन की मांग तेज

    April 18, 2026

    हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, 55 गांवों के किसानों ने दिखाई ताकत

    April 4, 2026

    जनपद सीईओ को अधिकार नहीं, फिर भी पंचायत सचिव के रोके गए वेतन

    March 15, 2026

    छुईखदान जनपद पंचायत का बजट विवाद राज्य स्तर तक पहुंचा, संचालनालय से मांगा मार्गदर्शन

    March 15, 2026

    थाना दिवस पर आईसी बालाजी राव ने सुनी आमजन की समस्याएं, सामुदायिक पुलिसिंग में हुआ बैग और खेल सामग्री वितरण

    March 13, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.