राजनांदगांव। राज्य में बढ़ते पशु अत्याचार के मामलों पर चिंता जताते हुए विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कठोर कानून बनाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल के दिनों में गौ माताओं सहित अन्य पशुओं के साथ मारपीट, प्रताड़ना और अनाचार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, जिन पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि पशु संवेदनशील जीव हैं और उनके प्रति दया, संरक्षण व सम्मान का भाव रखना समाज का दायित्व है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम का कड़ाई से पालन कराते हुए अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन प्राप्त करते हुए कलेक्टर ने प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि जिले में पशु क्रूरता के मामलों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप प्रांत विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अरुण गुप्ता, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, विभाग सह मंत्री प्रशांत दुबे, जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध, जिला विशेष संपर्क प्रमुख लाल मुनाई सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा, विहिप नगर अध्यक्ष शिव वर्मा, नगर उपाध्यक्ष योगेश मुदलियार, नगर मंत्री अंकित खंडेलवाल, जिला विद्यार्थी प्रमुख गगन साहू, नगर संयोजक मोहित यादव, नगर गौ रक्षा प्रमुख प्रणय मुल्लेवार, मयूर टांक, मेजर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
