राजनांदगांव। स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा का छत्तीसगढ़ में प्रवेश राजनांदगांव से होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर 23 नवंबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजे पंचशील होटल में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश कैट टीम के सदस्य विक्रम सिंह देव, शंकर बजाज, अवनीत सिंह और मोहम्मद हिरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा की तैयारियों और स्थानीय समन्वय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। यह बैठक स्वदेशी जागरण मंच और कैट के संयुक्त तत्वावधान में हुई, जिसमें लगभग 40 पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा चौक से होगी और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर राम रसोई परिसर, बालाजी मंदिर, गंज चौक तक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में नीलू शर्मा (छत्तीसगढ़ पर्यटन निगम अध्यक्ष), योगेश दत्त मिश्रा (छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष), जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, महापौर मधुसूदन यादव, अमर परवानी (नेशनल वॉइस चेयरमैन, कैट), जगदीश पटेल (प्रांत संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच), परमानन्द जैन (प्रदेश अध्यक्ष, कैट), कोमल सिंह राजपूत (समाजसेवी) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, मातृशक्ति, युवा साथी और कैट व स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य शामिल होंगे।
यात्रा के संयोजक के रूप में अनिल बरडिया और सह-संयोजक विष्णु साव नियुक्त किए गए हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में अशोक पांडे, सूरज बुद्धदेव और लक्ष्मण लोहिया जिम्मेदारी संभालेंगे, जो प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय की भूमिका निभाएंगे।
यह यात्रा स्वदेशी विचारों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्थानीय जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
