राजनांदगांव। थाना चिखली पुलिस ने जिले में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत चिखली हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए अजय गुप्ता पिता स्व. राकेश गुप्ता, उम्र 39 साल, रामनगर मोतीपुर के खिलाफ धारा 36 (च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
इसी अभियान के दौरान, क्षेत्र में झगड़ा और अशांति फैलाने वाले चार बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित साहू पिता धनसाय साहू, उम्र 21 साल, चिखली वार्ड नं. 05, कामता सिन्हा पिता अमृतलाल सिन्हा, उम्र 39 साल, वार्ड नं. 06, अनिल कुमार देवांगन पिता स्व. जितेन्द्र देवांगन, उम्र 50 साल, स्टेशनपारा बालाजी मंदिर, वार्ड नं. 07 एवं अमित कुमार देवांगन पिता स्व. जितेन्द्र देवांगन, उम्र 45 साल, स्टेशनपारा बालाजी मंदिर, वार्ड नं. 07 शामिल है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया।
अभियान में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई के दिशा-निर्देशन में आईसी सउनि शत्रुहन टण्डन, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, राजकुमार वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, मायासिंह गौर, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, चंद्रकपुर आयाम, तामेश्वर भुआर्य और चौकी चिखली स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब, गुण्डा-बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
