Close Menu
    What's Hot

    अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए 115 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026

    नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    पुरानी रंजिश को लेकर महिला और बच्चों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर करें उत्कृष्ट प्रदर्शन : कलेक्टर
    राजनांदगांव

    अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर करें उत्कृष्ट प्रदर्शन : कलेक्टर

    timesofcgBy timesofcgNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसमें और प्रगति लाने की जरूरत है। सभी विभाग निर्धारित समय पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में डाटा एन्ट्री करें। उन्होंने पोर्टल अंतर्गत विभिन्न मापदण्डों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अपार आईडी निर्माण का कार्य लगभग 90 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने आधार अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करें। इस योजना से बिजली बिल शून्य होने पर उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। विभिन्न कॉलोनियों में जनसामान्य को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह को ऋण प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए युवाओं को लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने अन्य मापदण्डों जिनमें सौर सुजला योजना अंतर्गत सिंचाई पंप, वन अधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खेलो इंडिया, कौशल विकास एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अवैध धान खरीदी की निगरानी करते हुए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करें। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान के परिवहन पर नजर रखें तथा अवैध धान जप्ती की कार्रवाई करें।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत गति लाने के निर्देश दिए। जिले में डिजिटाईजेशन का कार्य बेहतर है। कलेक्टर ने कौरिनभाठा में पीलिया संक्रमण के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मरीजों के ईलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समीक्षा के दौरान सभी अविवादित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, अवैध शराब पर कार्रवाई सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि किसानों को फसल चक्र परिवर्तन करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उन्होंने जीएसटी के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम अतुल विश्वकर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.