राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयसिंग साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. साहू ने बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण 25 वर्षीय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके त्याग, नेतृत्व और जनजातीय समाज के लिए किए गए आंदोलनों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जनजातीय समुदाय की प्रगति और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी धुर्वा ने संविधान में जनजातीय समाज के अधिकारों, उनके संरक्षण और कल्याण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ऊषा सोनवानी तथा जनभागीदारी व्याख्याता गीता साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग सहित अन्य संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजशास्त्र विभाग के अतिथि व्याख्याता सुरेंद्र कुमार पटले ने कार्यक्रम का संचालन किया।
बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम छात्राओं को जनजातीय समाज के इतिहास, उनके संघर्ष और अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण रहा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
