राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने 26 नवंबर 2025 को थाना बसंतपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे विभिन्न अभिलेख जैसे व्हीसीएनबी, रोजनामचा, अन्य रजिस्टर, लंबित अपराध, मालखाना और सीसीटीएनएस कक्ष का विस्तृत अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
सुश्री शर्मा ने थाना परिसर की साफ सफाई, जवानों की वेशभूषा, सशस्त्रागार और रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। थाने में जप्त वाहनों के समय पर निराकरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में उपस्थित फरियादियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। संबंधित मामलों के निराकरण के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात महिला पुलिस स्टाफ से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेकर सहयोग का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
