राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी महाअभियान किसानों के लिए उल्लास से भरा पर्व है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना से किसानों के चेहरे पर रंगत आई है। समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी किसानों के लिए सौगात लेकर आई है, जहां उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिल रहा है। धान उपार्जन केन्द्र गठुला में ग्राम कांकेतरा के किसान नारद लाल साहू धान की बिक्री के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे 7.5 एकड़ में खेती कर रहे हैं तथा 12 एकड़ रेगहा में दिए हैं। इस वर्ष धान का अच्छा उत्पादन हुआ है। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र गठुला में पेयजल, छांव, इलेक्ट्रॉनिक तौलाई मशीन एवं अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटाकर वे यहाँ धान बिक्री के लिए आए हैं, जिससे उनके समय की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही है, जिससे उनके जीवन में समृद्धि आ रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने कृषि एवं घरेलू कार्य में किया है।
ग्राम भाटागांव के किसान चंद्रकांत साहू धान बिक्री के लिए पहुँचे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास 6.5 एकड़ कृषि भूमि है और वे 124 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आये हैं। उन्होंने बताया कि टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से एक बार में ही पूरे धान के लिए ऑनलाइन टोकन मिल गया, जिससे आसानी हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के कारण धान की अच्छी कीमत मिलने से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं और किसान तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने अपने छोटे भाई की शादी कराई। उपज का अच्छा मूल्य मिलने से घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अच्छी सहायता मिल जा रही है। खेती किसानी कार्य के लिये अगली फसल की तैयारी के लिए भी मदद मिल जा रही है। उल्लेखनीय है कि धान उपार्जन केन्द्र गठुला अंतर्गत गठुला, बोरी, भेड़ीकला, भाटागांव, परेवाडीह, तुमड़ीलेवा, कांकेतरा, बोइरडीह कुल 8 ग्राम शामिल हैं। यहां कुल 24023 किसान पंजीकृत हैं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
