मोहला। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले में गणना पत्रक वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य सुचारू रूप से जारी है। इसी क्रम में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रभारी सचिव पीएस एल्मा ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर और अभिहित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर तुलिका प्रजापति, डीएफओ दिनेश पटले, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर डीआर धु्रव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों में विधानसभा क्षेत्र 77 खुज्जी (अंशिक), तहसील अंबागढ़ चौकी के नीराबाई डोंगरे, जगीता ठाकुर, विष्णु अंबादे, यशवंत गंगबोईर, हरीराम साहू, अशोक कुमार गजभिये, सुश्री भिनेश्वरी साहू, परमानंद निषाद, सरिता सहारे, तुलसीराम अंबादे शामिल रहे।
वहीं विधानसभा क्षेत्र 78 मोहला-मानपुर से ओम जामड़े, हुमन लाल कोरसीया, पूर्णिमा निषाद, महेन्द्र सिंह गौतम, घनश्याम सिंह देशमुख, लताबाई, कृष्ण कुमार साहू, हरेन्द्र बोरकर, प्रवीण पाण्डे, ताराचंद कावडे एवं पूजा भण्डारी को सम्मानित किया गया।
प्रभारी सचिव एल्मा ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
