डोंगरगढ़। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजयराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्षद राहुल यादव, विनायक राव, मनोहर कंडरा सहित अन्य कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे।
ज्ञापन में बताया गया कि कुछ माह पूर्व भी कांग्रेस ने मुख्य मार्ग पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, साइन बोर्ड लगाने तथा मुख्य तीन पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की थी। उस समय सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद प्रशासन ने केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को निपटा दिया था।
कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 7 दिनों के भीतर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने से संबंधित सभी मांगें पूरी नहीं की गईं तो पार्टी चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
