डोंगरगढ़। एसआईआर से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें नगर व ग्रामीण दोनों मंडलों के पदाधिकारियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना एवं एनपा अध्यक्ष रमन डोंगरे ने किया। मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी, जिला मंत्री जैन कुमार मेश्राम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला पंचायत सभापति अनीता मंडावी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संचालन मंडल अध्यक्ष उमा महेश वर्मा ने किया। बैठक में मंडल महामंत्री विनय बंसल, ग्रामीण मंडल महामंत्री रवि यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगड़, मंडल उपाध्यक्ष अंचला ठाकुर, सरफराज नवाज, मंडल मंत्री अलका जयेश सहारे, अनीता इंदुलकर, कैलाश सोनवानी, मुकुंद कंडरा, मंडल कोषाध्यक्ष भागवत पप्पू नामदेव, लक्ष्मी यादव, उपकार साहू, रेखराज वर्मा, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश साखरे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्षद रेखा राघोतरे, सुमित ताम्रकार, शिवांगी साखरे, शारदा यादव, आकाश सिंह राजपूत, जयंत साहू, जयेश सहारे, छबील साहू, मुरली गेडाम, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम परिहार एवं मीडिया प्रभारी आवेश निगम भी बैठक में शामिल रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
