राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात मानव मंदिर चौक के पास हुई चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू और एक स्कूटी भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर की रात 11.08 बजे सूचना मिली थी कि लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया है। सिटी कॉम्बिंग गश्त में निकली पुलिस टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँची और घायल अनूप उर्फ मुण्डु यादव को मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ उपचार की व्यवस्था की गई। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।
आहत के पिता राजेश कुमार यादव के बयान पर पुलिस ने बताया कि मोहम्मद महफूज शेख (28 वर्ष), निवासी शांति नगर, गली नंबर 02, राजनांदगांव ने पुरानी रंजिश के चलते अनूप के गले, सीने, हाथ और पैर पर चाकू से प्राणघातक वार किए। घटना की गंभीरता को देखते हुए उसी रात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 730/25 धारा 109 (1) बीएनएस तथा 25ए 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम की टीम ने आरोपी को रात में ही खोजकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपी से बटनदार चाकू और स्कूटी (सीजी 08-बीडी 2721) जब्त की गई। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महफूज शेख बदमाश प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास सहित गंभीर अपराध दर्ज हैं।
कार्रवाई में उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्रधान आरक्षक जी. सिरील कुमार, शंभूनाथ द्विवेदी, संदीप चौहान, आरक्षक प्रयंश सिंह, श्रीनिवास राव, राम नारायण चंदेल, अविरल भगत एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
