राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के प्राधिकृत अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के आदेशानुसार कलेक्टर जितेन्द्र यादव को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव का प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर निर्वाचित बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु कलेक्टर को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्राधिकृत किया गया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
