राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गौधाम योजना के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि गौधाम योजना के अंतर्गत पहले चरण में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में गौधाम स्थापित किया जाना है। गौधाम में स्थानीय निकायों द्वारा निराश्रित घुमंतु पशु, जब्त गौवंशीय पशुओं को ही विस्थापित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य निराश्रित घुमंतु गौवंशीय पशुओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं संवर्धन, गौ उत्पाद को बढ़ावा देना, चारा विकास कार्यक्रम विकसित करना, प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करना, जन-जन को गौसेवा के लिए प्रेरित करना, नस्ल सुधार करना, रोजगार उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिला स्तरीय समिति अशासकीय अध्यक्ष जीवन लाल जंघेल, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक पशुधन विकास डॉ. अनूप चटर्जी, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी, विकासखंड के अशासकीय सदस्य उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
