राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अंजोरा में विगत दिवस गंदा पानी की शिकायत प्राप्त होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ग्राम के पाईप लाईन का निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन के पूर्व से बिछाई गई पाईप लाईन में लिकेज की समस्या पायी गई। पूर्व की नल जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित है। पाईप लाईन के मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कर दिया गया है। लिकेज मरम्मत पश्चात पानी जांच हेतु सेम्पल श्रीमती किर्ती ईश्वर साहू, केवलराम साहू एवं बिरेन्द्र साहू के घर का पानी सेम्पल प्राप्त कर लैब जांच किया गया। जांच पश्चात पानी साफ पाया गया है। वर्तमान में पुरानी पाईप लाईन के लिकेज मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण कर दिया गया है एवं सभी घरों में साफ पानी प्रदाय किया जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
