मोहला। जिले में सुघघर जन सुरक्षित जिला अभियान के तहत चिल्हाटी पुलिस और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध धान परिवहन और दो धान कोचियों पर बड़ी कार्यवाही की है। कार्रवाई में कुल 155 क्विंटल धान जप्त किया गया है।
महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगांव ले जाया जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच 35-एजे 1371 को चिल्हाटी थाना क्षेत्र में पकड़ा गया। ट्रक से 350 बोरी धान, वजन 126 क्विंटल बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम पेंदलकुही में चल रहे दो धान कोचियों से 29 क्विंटल धान जप्त किया गया, जिसमें कोचिया विष्णु साहू से 10 क्विंटल और सुरेश कुमार तारम से 19 क्विंटल धान बरामद हुआ।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, एएसपी ऑप्स देवचरण पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व चिल्हाटी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय मेरावी ने किया। तहसीलदार श्रीमती अनुरिमा टोप्पो की टीम भी इस संयुक्त कार्रवाई में शामिल रही।
पुलिस द्वारा सभी मामलों में वैधानिक कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
