छुरिया। शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया की एनएसएस इकाई द्वारा 27 व 28 नवंबर को सुरक्षित पारा-सुरक्षित लइका मन 3.0 थीम के तहत जागरुकता संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा चौरे (नेताम) के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र कुमार उमरिया के नेतृत्व में यह गतिविधियाँ विकासखंड छुरिया के ग्राम टिपानगढ़ और ग्राम चारभाठा में संचालित की गईं।
अभियान के दौरान दोनों ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व, पोषण आहार, युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति जैसे विषयों पर जागरुकता बढ़ाई। बच्चों को गुड टच-बैड टच की समझ भी दी गई। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बताया कि आसपास स्वच्छता कैसे बनाए रखें, संतुलित आहार में क्या शामिल करें और नशा किस तरह व्यक्ति और परिवार पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
स्वयंसेवकों ने गलियों में जनसंपर्क करते हुए जागरुकता संदेश दिए और दीवारों पर नारा लेखन कर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया। अभियान में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, सरपंच, उपसरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।
एनएसएस के स्वयंसेवक खिलेश्वर, मुकेश, अजीत, प्रवीण, पुरुषोत्तम सहित अन्य युवाओं ने मिलकर बच्चों और ग्रामीणों में व्यापक जागरुकता फैलाने का कार्य किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
