राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेज गति से धान विक्रय करने आ रहे किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में उत्साह है। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम बनहरदी के किसान भोजराम ने लगभग 81 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान भोजराम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। उन्होंने शासन द्वारा उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वे धान विक्रय से प्राप्त आय से उन्होंने खेती के लिए 38 डिसमिल नई जमीन खरीदी और नया घर भी बना रहे है।
किसान भोजराम ने कहा कि शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छोटे किसान भी प्रगति की ओर अग्रसर है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। यह छोटे किसानों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिससे वे प्रगति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोकन तंुहर हाथ मोबाईल एप्प से घर बैठे ऑनलाईन टोकन, इलेक्ट्रानिक वजन मशीन और सीधे खाते में राशि के हस्तांतरण ने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
