डोंगरगढ़। ग्राम डुन्डेरा के पीएमश्री स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सात महीने से अधूरा पड़े बाल वाटिका और शौचालय निर्माण का निरीक्षण करने के लिए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रतिनिधि नरेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे।
जनपद में शिकायत करने के बादए सीओ भगवती साहू, मनरेगा इंजीनियर खिलेश्वरी निर्मलकर, सरपंच फिरतु चंद्रवंशी, सचिव नेहरू वर्मा, पंच आनंद राम वर्मा, रोजगार सहायक परमेश्वर जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने ठेकेदार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की पुष्टि की।
सूचना मिलते ही जनपद सीईओ ने तुरंत पीडब्ल्यूडी विभाग के ई को फोन कर स्थिति की जानकारी ली। विभाग ने बताया कि ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। वहीं, अधूरे कार्य की भरपाई के लिए तुरंत नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
