राजनांदगांव। भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सुबह मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे सायकल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सह मुख्य वॉलीबॉल कोच केसी त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार प्रति रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे भारत में फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन किया जाता है। जिसमें आज मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली का आयोजन किया गया। संयुक्त संचालक डॉ. उषा किरण बड़ाईक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को फिट इंडिया संडे सायकल रैली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्यूरो चीफ दैनिक सुबह का प्रहरी एवं सदस्य प्रेस क्लब अंकालू साहू ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सायकल चलाना चाहिए। इस दौरान प्रदीप शर्मा ने मंच का संचालन किया। फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों के अतिरिक्त सांईं ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी एवं स्टाफ सुकदेव राउत, मुन्ना लाल जायसवाल, अर्चना देवी चौधरी, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल एवं राधा राजपूत उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
