छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू ने छुरिया विकासखंड के भोलापुर एवं गहिराभेड़ी धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान तौल व्यवस्था, टोकन प्रक्रिया और पूरी खरीदी प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
भोलापुर केंद्र में ग्राम पाण्डेटोला के रेवाराम साहू और फगवाराम चतुर्वेदी तथा गहिराभेड़ी केंद्र में ग्राम पंडरीपथरा के अंजोरी राम निषाद और द्रोणाचंद साहू सहित अन्य किसानों ने खरीदी व्यवस्था में आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि तौल व्यवस्था तो सही है, लेकिन खरीदी प्रक्रिया में कई गंभीर दिक्कतें लगातार सामने आ रही हैं।
किसानों द्वारा उठाई गई प्रमुख समस्याओं में धान खरीदी की स्वीकृत मात्रा कम दी जा रही है। रकबा अपेक्षा से कम दर्ज हो रहा है। ऑनलाइन टोकन कटने में दिक्कतें, जिससे लंबा इंतजार और परेशानी होती है।
किसानों की समस्याएं सुनकर विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि धान खरीदी में हो रही अनियमितताएं अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की, ताकि किसानों को वास्तविक लाभ मिल सके और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायपूर्ण व सुचारू रूप से संचालित हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान राजकुमार सिन्हा (कार्यकारिणी अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया), पूरन नेताम (संयुक्त महामंत्री), श्रीमती प्रतिमा साहू (पूर्व जनपद सदस्य), रोशन साहू सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह निरीक्षण किसानों की वास्तविक समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
