डोंगरगढ़। क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरझींटी में सिन्हा समाज द्वारा आयोजित सहस्त्र बाहु व माता बहादुर क्लारीन जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विधायक हर्षिता ने समाज की गौरवशाली परंपराओं को याद करते हुए सहस्त्र बाहु और माता बहादुर क्लारीन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसके सदस्यों के संगठन और शिक्षा पर निर्भर करती है।
उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और समाज को एक मजबूत धागे में पिरोने का संकल्प लें। विधायक ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए नशा त्यागना सबसे पहली और आवश्यक शर्त है। नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज की आर्थिक व सामाजिक नींव को भी कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं और वरिष्ठों से नशे की लत पूरी तरह छोड़ने का आह्वान किया।
विधायक ने समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के शैक्षणिक और कल्याणकारी गतिविधियों के लिए तत्पर रहेंगी। इस कार्यक्रम ने खैरझींटी और आसपास के क्षेत्रों के सिन्हा समाज के सदस्यों में नए जोश और संकल्प का संचार किया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
