राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच ने प्रदेश संयोजक जाकेश साहू के निलंबन को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए जिला प्रशासन को कड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। मंच के सभी 22 प्रदेश संयोजक रवींद्र राठौर, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, भूपेंद्र बनाफर, शंकर साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे, प्रदीप लहरे, राजकिशोर तिवारी, कमल दास मुरचले, प्रीतम कोशले, विक्रम राय, विष्णु प्रसाद साहू, धरमदास बंजारे और अनिल टोप्पो ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यदि निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द नहीं हुआ तो संगठन जिला कलेक्टर और डीईओ कार्यालय का जोरदार घेराव करेगा।
साझा मंच के संयोजकों का कहना है कि जाकेश साहू संगठन के प्रदेश संयोजक ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, जो लंबे समय से शिक्षकों की पदोन्नति, क्रमोन्नति और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन चलाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक संगठन समय-समय पर ऐसे कई सरकारी निर्णयों का विरोध करता है जो शिक्षकों के हित में नहीं होते और अन्य कर्मचारी संगठनों की जायज मांगों का समर्थन करना भी एक सामान्य परंपरा है।
मंच का कहना है कि सेवा सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में की गई जाकेश साहू की सोशल मीडिया पोस्ट और व्हाट्सऐप चैट को कुछ विरोधी तत्वों ने तोड़-मरोड़कर जिला प्रशासन तक पहुंचाया। इसके आधार पर डीईओ ने जिला कलेक्टर की अनुमति से जाकेश साहू का निलंबन आदेश जारी कर दिया।
शिक्षक साझा मंच ने निलंबन को एकतरफा और अवैध कार्रवाई बताते हुए मांग की है कि प्रशासन तत्काल इसे रद्द करे। मंच ने चेतावनी दी है कि आदेश वापस न होने की स्थिति में प्रदेशभर के हजारों शिक्षक राजनांदगांव में जुटकर जिला कलेक्ट्रेट और डीईओ कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे। संगठन ने साफ कहा है कि आंदोलन से उत्पन्न किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
