राजनांदगांव। शहर में बढ़ती ठंड के बीच नगर निगम ने निर्धनों और श्रमिकों के लिए अलाव की सुविधा शुरू कर दी है। इस वर्ष पुराना बस स्टैण्ड, पोस्ट ऑफिस चौक और रेलवे स्टेशन के पास अलाव पहले से जल रहे हैं। ठंड और बढ़ने पर महापौर मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार अब पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज, सिविल लाइन और चिखली में भी अलाव लगाए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आवश्यकतानुसार अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। निगम ने अलाव को देर रात तक जलाए रखने के निर्देश दिए हैं ताकि रात में बाहर रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिकों से अपील की है कि रात्रि में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना जरूरी हो तो गरम कपड़ा, मफलर और टोपी का इस्तेमाल करें। सर्दी, खांसी या बुखार जैसी किसी भी बीमारी में तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं। उन्होंने फ्लाई ओवर के नीचे रहने वाले अस्थाई रहवासियों से भी कहा कि ठंड से बचने के लिए निगम के रैन बसेरा में ठहरें।
शहर में अलाव जलाकर नागरिकों को ठंड से राहत देने की यह व्यवस्था हर साल शीत ऋतु में नगर निगम द्वारा सुनिश्चित की जाती है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
