राजनांदगांव। भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें नमन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अगुवाई दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सूर्यकांत जैन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न सिर्फ देश के प्रथम राष्ट्रपति रहे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी भी थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक राष्ट्रपति पद का दायित्व निभाया। आजादी के पूर्व उन्होंने कृषि एवं खाद्य मंत्री के रूप में भी सेवाएं दीं। चंपारण आंदोलन, असहयोग, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में वे अग्रिम पंक्ति में रहे और 1947 में उन्हें तीन वर्ष जेल भी रहना पड़ा। उनकी सादगी और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी मामराज अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के आदर्शों और संघर्ष को हमेशा स्मरण रखती है और उन्हीं मूल्यों पर आगे बढ़ती है।
आभार प्रदर्शन दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना ने किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश जोशी, अशोक पंजवानी, भरत सोनी, प्रकाश चंद बाफना, राजेश चौहान, शरद जैन, नारायण सोनी, विनोद यादव, भारत भूषण शर्मा, मोहसिन कुरैशी, विष्णु सिन्हा, मोहन चुनूरकर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
