राजनांदगांव। जिले में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर 02 दिसंबर की रात्रि को व्यापक रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने किया, जिसमें एसडीओपी आशीष कुंजाम, दिलीप सिसोदिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, साइबर सेल से उनि नरेश बंजारे, सउनि द्वारिका प्रसाद समेत कोतवाली और लालबाग के कुल 30 पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस टीम को तीन समूहों में बांटकर कोतवाली और सोमनी क्षेत्र के कुल 25 ढाबों में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान ढाबों के भीतर और बाहर गतिविधियों की बारीकी से निरीक्षण किया गया और ढाबों के पास खड़े वाहनों की सघन तलाशी भी ली गई।
जांच में दो ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शिवशक्ति कांतियावाडी ढाबा और मुंबई कोलकाता ढाबा पर अवैध शराब परोसने की पुष्टि होने पर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ धारा 36 (च) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान रात 10 बजे से 12 बजे तक लगातार चला।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे रात्रिकालीन अभियान भविष्य में भी समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
