राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र घुमका का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान धान उपार्जन केन्द्र घुमका में ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार कुल 357 किसानों से 21166 क्विंटल (52915 बोरा) धान खरीदी किया गया था। जांच दल द्वारा उपार्जन केन्द्र प्रांगण में स्टेक किए गए धान भरे हुए बोरों की गणना की गई। गणना में धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी से 517.60 क्विंटल (1294 बोरा) धान अधिक पाया गया, जो अवैध धान विक्रय करने के उद्देश्य से समिति प्रांगण में अतिरिक्त धान भंडारित कर रखा गया है। जांच में पाये गये अवैध भंडारित धान की जप्ती की कार्रवाई की गई तथा अवैध धान भंडारण के संबंध में एक व्यापारी के संलिप्तता की जांच जारी है। जांच उपरांत अग्रिम विधिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी ढोलश्वर वर्मा, आपरेटर मानवेन्द्र कुमार वर्मा, प्राधिकृत अधिकारी नोहेन्द्र सिन्हा, मुकरदम दुधेराम साहू एवं अन्य हमाल उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
