राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव की गृह विज्ञान विभाग की छात्राएँ पाठ्यक्रमानुसार शैक्षणिक भ्रमण पर एटीडीसी रायपुर पहुँचीं। प्राचार्य डॉ. जयसिंह साहू की अनुमति से आयोजित इस भ्रमण में विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव, डॉ. अर्चना खरे और रिया तिवारी भी शामिल रहीं।
भ्रमण के दौरान छात्राओं ने एटीडीसी में आधुनिक गारमेंट टेक्नोलॉजी, पैटर्न मेकिंग लैब, सिलाई-फिनिशिंग यूनिट तथा इंडस्टि्रयल और एम्ब्रॉयडरी मशीनों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने फैशन डिजाइनिंग कोर्स के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट, टेक्सटाइल/गारमेंट मर्चेंडाइजर, पैटर्न मेकर, सैंपल डेवलपर, बुटीक एवं उद्यमिता और फैशन इलस्ट्रेटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्राओं ने उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली समझी और आधुनिक तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया। शिक्षकों का कहना है कि ऐसे उद्योग-संपर्क कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें रोजगार व उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर देते हैं।
विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव ने एटीडीसी रायपुर की विशेषज्ञ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा दी गई जानकारी छात्राओं के करियर निर्माण में बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय भविष्य में भी इसी तरह के कौशल आधारित शैक्षणिक एवं उद्योग संपर्क कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
