राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र रविवार 14 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होकर बुधवार 17 दिसम्बर 2025 को समाप्त होगा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने कहा है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने एवं न ही मुख्यालय से बाहर रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर को तत्काल प्रेषित करने कहा है। कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त कार्यालय में अवकाश के दिनों में भी पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी भी सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी