राजनांदगांव। सोमनी थाना परिसर में पुलिस द्वारा होटल और ढाबा संचालकों की बैठक लेकर उन्हें सख्त हिदायत दी गई। यह बैठक जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में ढाबा संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे देर रात तक ढाबा चालू न रखें, ढाबा में शराब सेवन की अनुमति न दें और शराब सेवन कर आए व्यक्तियों को प्रवेश न दें। साथ ही ढाबा परिसर में आवश्यक हेल्पलाइन नंबर का फ्लैक्स लगाना अनिवार्य किया गया। ढाबा के सामने रोड में वाहन खड़ा न करने और ढाबा में रुके वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस ने संचालकों को अपने ढाबा व सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा असामाजिक तत्वों की त्वरित सूचना देने के संबंध में भी समझाईश दी। अधिकारियों ने कहा कि इन निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
