राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले के सभी सब स्टेशनों में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता विद्युत मंडल के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। योजना अंतर्गत जिले को आगामी दो माह में लगभग 5000 कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। सीईओ जिला पंचायत ने विद्युत मंडल के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित वेंडर को समिति गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर सभा का आयोजन कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने तथा योजना से लाभान्वित हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं को भी सौर सभा में आमंत्रित करने कहा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कार्य में रूचि नहीं लेने वाले वेंडर्स पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, लीड बैंक अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभिंयता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
