राजनांदगांव। पदुमतरा में नए वर्ष में होने वाले श्रीमद् भागवत कथा के लिए आयोजन समिति ने भूमिपूजन किया। पुजारी राजा दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कार्य संपन्न कराये। आगामी 1 जनवरी को मां बगलामुखी यज्ञ एवं 2 जनवरी से 8 जनवरी तक कथा का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हर्षिता स्वामी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि महाराज जी की कथा सुनने दूर-दूर से श्रोता उपस्थित रहेंगे, सभी को तैयारी में जुट जाने की अपील की।
पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा की यह पदुमतरा ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व व सौभाग्य का विषय की राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय जी का श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिन्हें सुनने लोग उत्साहित है, ललित चांदतारे, क्षेत्रीय जनपद जनपद सदस्य ललिता मोहन साहू, सरपंच हिना घनश्याम साहू ने अपने विचार रखे।
श्री राम मंदिर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि विभिन्न गांव के लोगों को श्रीमद् भागवत कथा में आमंत्रण दिया जा रहा है। कथा हेतु श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल भागवत समिति समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी लगे हुए है।
इस दौरान भूमि पूजन में मुख्य रूप से विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, श्रीराम मंदिर समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, क्षेत्रीय जनपद सदस्य ललिता मोहन साहू, सरपंच हिना घनश्याम साहू, महरूम सरपंच अजीत महिपाल, देवसरण वर्मा, ग्राम पटेल खुमान बंजारे, देवनारायण साहू, मणि महिलांग, फतीस साहू, मोहन साहू, घनश्याम साहू, कालू साहू, रवि ठाकुर, पवन महोबिया, चंद्रकांत साहू, उत्तम साहू, खेलन साहू, हरिकिशन सेन, देवसरण साहू, शिवा साहू, सोनू साहू, उमाशंकर यादव, राकेश गौतम, कुमारी साहू, जमुना साहू, निर्मला साहू, देवकुंवर साहू, दुमेश्वरी साहू, हेमकुमारी साहू, किरण साहू, सुनीता रजक, दया बाई साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
