डोंगरगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड में नवोन्मेषी शैक्षिक पहल की शुरुआत की गई है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कक्षा 5वीं के 184 विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा एवं राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सजग करना और प्रारंभिक स्तर पर उनकी दक्षता बढ़ाना है।
मॉक टेस्ट के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, बीआरसी सुरेश सहारे, एबीईओ बिरेन्द्र कौर गरचा, एएबीईओ गोपी वर्मा, संकुल समन्वयक तथा विजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया का निरीक्षण कर इसकी सराहना की।
उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के विभिन्न केंद्रों पर कुल 2860 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी गोपी वर्मा और बीआरसी सुरेश सहारे ने गाजमर्रा एवं कल्याणपुर केंद्रों का दौरा कर परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों स्थानों पर परीक्षार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया।
इस अभिनव प्रयास को पालकों एवं विद्यार्थियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। शिक्षा विभाग का मानना है कि ऐसे प्रयास ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
