राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसते हुए थाना सोमनी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के कुल 29 पौवा (5.22 लीटर) और नकद 4,320 रुपये (जिसमें 3,480 रूपये शराब की कीमत व 840 रूपये बिक्री रकम) जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, परिवहन और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कोपेडीह स्थित कल्याणी इस्पात गेट के पास छापेमारी के दौरान आरोपियों मुकेश साहू (35 वर्ष) एवं हेमंत देशमुख (32 वर्ष) को मौके पर गिरफ्तार किया।
दोनों के पास से अलग-अलग पैकिंग में जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब के 29 पौवा बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना अनुमति अवैध रूप से शराब बेच रहे थे।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
कार्रवाई में निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, उपनिरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, आरक्षक तुषार मरकाम, विनोद महिलांगे तथा मनोज हरमुख की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
