राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को पदुमतरा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। भुनेश्वर बघेल ने भगवान श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए मंदिर में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा आरती उतारी।
पूजन के दौरान उनके साथ परिवारजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सदस्य गीतालाल वर्मा, जनपद प्रतिनिधि मोहन साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, जोरातरई सरपंच रमाकांत साहू, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पुराणिक, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिन्हा, डोंगरगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष टीकम सिन्हा सहित ओमप्रकाश साहू, मन्थिर साहू, देवसरण वर्मा, नेमदास साहू, उग्रसेन साहू, मनराखन निर्मलकर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
मंदिर परिसर में भुनेश्वर बघेल का स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
