राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र के लखोली इलाके में यातायात के दबाव को देखते हुए गंज चौक से कन्हारपुरी बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य की योजना बनाई गई है। इस प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का आज महापौर मधुसूदन यादव ने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, लखोली क्षेत्र के पार्षदों और निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी चर्चा की।
महापौर श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना के तहत इस सड़क निर्माण के लिए 14.54 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। योजना के अनुसार 2.5 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कर दोनों तरफ नाली का निर्माण तथा डिवाइडर की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्य के लिए सर्वे और मार्किंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान प्रभावित घरों और व्यवसायों को न्यूनतम नुकसान हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद लखोली क्षेत्र में सुगम आवागमन होगा और दुर्घटना की संभावनाओं में कमी आएगी।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि शासन की मंशा अनुसार रोड का निर्माण हो और आम नागरिकों को लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश जैन रानू, पार्षद संतोष साहू, पार्षद प्रतिनिधि हिछाराम साहू, प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती रीतू श्रीवास्तव तथा लखोलीवासी और निगम का अमला मौजूद था।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
