राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर शहर में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। जयस्तंभ चौक पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे धरना-प्रदर्शन में मंगलवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें आम जनता के हितों के खिलाफ हैं और इसे तुरंत वापस लिया जाए।
धरने के समानांतर विरोध को गति देने के लिए तहसील कार्यालय से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली इमाम चौक, गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना और सदर बाजार मार्ग से होती हुई गंज चौक पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे रास्ते प्रदर्शनकारी बैनर-पोस्टर थामे गाइडलाइन वृद्धि का विरोध करते रहे।
रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल कलेक्टोरेट पहुंचा और जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर गाइडलाइन दरों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग दोहराई। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
