राजनांदगांव। सिटी कोतवाली एवं बसंतपुर पुलिस ने संयुक्त त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकन मार्केट हाट बाजार में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को घटना के आधे घंटे के भीतर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बाबू उर्फ मोहित गुप्ता पिता मोहन गुप्ता (उम्र 28 वर्ष), निवासी कुआं चौक नंदई, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है।
घटना 8 दिसंबर की रात लगभग 8.20 बजे हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की स्कूटी में लगी आग को तत्काल बुझाया। इसके बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली। इसी दौरान बसंतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को फरार होने से पहले ही पकड़ लिया।
प्रार्थी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109, 118 (1), 296, 326 (च) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटना की गंभीरता से अवगत कराया गया।
जांच के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू भी बरामद किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर 9 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़ाई-झगड़े और चोरी का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से 10 प्रकरण दर्ज हैं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम और बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाही में उप निरीक्षक राधेश्याम जूरी, प्रधान आरक्षक चंद्रेश सिन्हा, संदीप चौहान, आरक्षक मनोज टंडन, राजेश साहू, प्रदीप जायसवाल, प्रियांश सिंह, तथा बसंतपुर थाना के प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल और आरक्षक प्रवीण मेश्राम का सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
