राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा गाइडलाइन दरों में जनमानस के लिए आवश्यक सुधार किया गया है। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्सेस पर रजिस्ट्री दर कम हुई है। मुख्य सड़क से 20 मीटर से ज्यादा दूर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्सेस पर 25 प्रतिशत कम दर से मूल्यांकन, दो फसली भूमि पर लगने वाला 25 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्य अब नहीं लगेगा, जिससे किसानों का खर्च कम होगा। ट्यूबवेल पर 85 हजार रूपए और कुएं पर 70 हजार रूपए अतिरिक्त जोड़ने का नियम हटाया गया है, जिससे जमीन सस्ती पड़ेगी। अब परिवर्तित भूमि के लिए सिंचित भूमि का 2.5 गुना रेट नहीं लगेगा, जिससे लोगों को सीधी राहत मिलेगी। केला, पपीता, गन्ना जैसी वाणिज्यिक फसलें होने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त दर अब नहीं लगेंगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। बिक्रिशुदा जमीन पर लगे पेड़ों पर अब स्टाम्प और पंजीयन शुल्क नहीं लगेगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। तालाब व मछली टैंक वाली जमीन पर 1.5 गुना रेट अब नहीं लगेगा, जिससे रजिस्ट्री शुल्क कम हुआ है। अब असिंचित जमीन का मूल्यांकन सिंचित दर से 20 प्रतिशत कम होगा, इससे कृषकों को बड़ा फायदा होगा। बाउंड्री वॉल और प्लिंथ लेवल पर लगने वाले सभी अतिरिक्त शुल्क समाप्त किया गया है, जिससे रजिस्ट्री शुल्क कम होगी। अब फ्लैट, दुकान, कार्यालयों के बाजार मूल्य की गणना सिर्फ बिल्ट-अप एरिया से होगी, सुपर बिल्ट-अप से नहीं होगी, जिससे खरीददारों पर अतिरिक्त बोझ खत्म होगा। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग पर छूट बढ़ी है। बेसमेंट और पहला तल 10 प्रतिशत रेट कम हुआ है। वहीं दूसरा तल और ऊपर 20 प्रतिशत रेट कम हुआ है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी