राजनांदगांव। खजानी दिलाने के बहाने नाबालिग बालक को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बलवंत राव उर्फ सुखदेवे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका नाबालिग भतीजा आरोपी के बहकावे में आ गया। आरोपी ने बालक का मुंह कपड़े से दबाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी अपने घर के एक कोने में छिपा मिला। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, चन्द्रकपूर आयाम और चौकी चिखली स्टाफ की अहम भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
