राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 43 और 46 में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। महापौर मधुसूदन यादव ने पार्षदों और वार्डवासियों की उपस्थिति में शिकारी पारा में सीमेंट रोड और बसंतपुर गंज मण्डी में यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
महापौर ने बताया कि ये विकास कार्य विधायक डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे की निधि, उनकी अनुशंसा तथा शासन की अधोसंरचना एवं विभिन्न योजना मद से स्वीकृत राशि से किए जा रहे हैं। शिकारी पारा में 5.20 लाख रुपये की लागत से सीमेंट रोड का निर्माण किया जाएगा, जबकि बसंतपुर गंज मण्डी में 5 लाख रुपये की लागत से यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि पार्षदों की मांग और वार्डवासियों की प्राथमिकताओं के अनुसार सभी वार्डों में विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनका लाभ आम जनता को सीधे मिलेगा।
दोनों कार्यक्रमों में महापौर के साथ सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, वार्ड 43 की पार्षद श्रीमती खेमीन यादव, वार्ड 46 के पार्षद हेमंत शेखर यादव, रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, सेवक उइके, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव व पंकज कुरंजेकर और सामाजिक कार्यकर्ता गोलू गुप्ता उपस्थित थे।
भूमिपूजन से पहले वार्ड 43 में तिरनेकी साहू, मुन्ना नसीने, बलराम यादव और वार्ड 46 में टिकेश राजपूत, लल्लू यादव, सालिक यादव ने अतिथियों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम में उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू और अनुप पांडे सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
