राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी महाभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025.26 के अंतर्गत शासन द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 मि्ंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी को सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस, श्रमिक व्यवस्था और आर्द्रता मापी यंत्र से धान का परीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी दर और सूची के साथ फ्लेक्स लगाकर किसानों की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी और कोचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध खरीदी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। किसान तुंहर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर धान बिक्री कर समय और सुविधा दोनों पाकर खुश हैं।
अब तक जिले में 37824 पंजीकृत किसानों से 1918140 मि्ंटल धान खरीदा जा चुका है, जिसका मूल्य 455 करोड़ 57 लाख रुपये है। धान का उठाव भी लगातार जारी है और अब तक 89860 मि्ंटल धान उपार्जन केन्द्रों से उठाया जा चुका है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी