राजनांदगांव। विकासखंड के ग्राम मोखला और भर्रेगांव की कृषि सखियों ने प्राकृतिक खेती को अपनाकर न केवल अपने गांव को रसायन मुक्त बनाने की पहल की है, बल्कि आर्थिक समृद्धि की नई राह भी बनाई है। प्रयास एवं उन्नति स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जीवामृत, धनामृत, आग्नेयास्त्र, ब्रहास्त्र, निमास्त्र, दशपर्णी अर्क जैसे जैव उत्पाद तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए।
कृषि विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित इन महिलाओं ने गांव में जैव आदान विक्रय केंद्र (बीआरसी) स्थापित कियाए जहां उच्च गुणवत्ता की जैविक सामग्री किसानों को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसान खेतों में कीट और बीमारियों की रोकथाम के लिए रसायनों की जगह जैव उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं।
महिला समूह की नवाचारी पहल को देखते हुए कृषि विभाग ने उन्हें राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना से जोड़ा और 375 एकड़ क्षेत्र में क्लस्टर तैयार कर जैव आदान सामग्री उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा। समूह की महिलाएं ग्राम धामनसरा, ढोडिया, भोडिया, मोखला, भर्रेगांव, बांकल और पनेका में किसानों को बोवाई से लेकर कटाई तक जैविक सामग्री वितरण कर रही हैं।
इस खरीफ सीजन में प्रत्येक समूह ने लगभग 1 लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीतू चंद्राकर ने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए जैव सामग्री तैयार करना उनके लिए गर्व और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि वह अन्य महिलाओं को भी जोड़कर बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर को और बड़ा करना चाहती हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।
यह पहल साबित करती है कि ग्रामीण महिलाएं नवाचार और मेहनत के दम पर आर्थिक समृद्धि और स्वस्थ खेती दोनों संभव बना सकती हैं।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
